ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती समारोहपूर्वक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शाताब्दी समारोह की श्रृंखला के अन्तर्गत भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती मनायी गयी। जिलाधिकारी श्री गुप्ता एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पं0 गोविन्द बल्लभ पंत  के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर जयन्ती समारोहपूर्वक मनाया गया।जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी ने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया था। उन्होंने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक सफल वक्ता, तर्क के धनी तथा लेखनी में सशक्त थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया गया। सन् 1957 में महान देश भक्त, कुशल प्रशासक सफल वक्ता एवं उदारमना पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि ‘‘भारत रत्न‘‘ में विभूषित किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशाासन) हर्षदेव पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, प्रभारी अधिकारी/डिप्टी कलेक्ट्रेट विधेश सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं