ब्रेकिंग न्यूज

एक बाइक पर सात सवारी,पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर बोला,बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम


लखनऊ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने नियम का उल्लंघन करने वाले के सामने हाथ जोड़ लिए।  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने एक बाइक पर सात लोगों को सवार देखा। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। उसने ने बाइक रुकवा ली। बाइक पर युवक एक महिला और सात बच्चे सवार थे। पुलिसकर्मी के पूछने पर बाइक चालक ने बताया कि वह अस्पताल गया था। अब अपने परिवार के साथ घर लौट रहा है।  पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले हाथ जोड़कर उसे यातायात नियमों के प्रति समझाया। कहा कि बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम। यमराज से डरिए। इसके बाद युवक की बाइक का नियमों के तहत चालान कर दिया गया।इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं