ब्रेकिंग न्यूज

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, ससमय करायें सम्बन्धित अधिकारी-जिलाधिकारी


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया । उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में डीएम के समक्ष कुल 141 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 68, पुलिस 41, विकास 13, शिक्षा विभाग के 01 प्रकरण तथा अन्य विभागों के कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों/जन शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों का बयान लिया जाय, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर निस्तारण आख्या के साथ उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। डीएम ने शेष 129 प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 2 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में पुलिस अधीक्षक डॉ० विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, डिप्टी कलेक्टर कहकशाॅ अंजुम, जिला विकास अधिकारी डॉ० डी० आर० विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राघवेन्द्र चतुर्वेदी सहित  अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं