ब्रेकिंग न्यूज

युवक ने गूंगी महिला से किया दुष्कर्म


रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गूंगी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। गांव के ही एक युवक पर  दुष्कर्म का आरोप भी लगा है। पीड़िता आज परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची जहां पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रायबरेली जिले के बछरावां थाना अंतर्गत एक गांव की है। पीड़ित दिव्यांग महिला के परिजन ने बताया कि रात में गांव का एक युवक घर में आया, ये बोल नही पाती इसका फायदा उठाकर उसने इनके साथ गलत काम किया। खून में लथपथ पीड़िता ने पड़ोस की एक महिला से अपनी रिश्तेदारी में फोन कराया जब उन्होंने वीडियो कॉल पर पीड़िता का हालत देखी तो वो तत्काल उसके घर पहुंची और डॉक्टर के पास लेकर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने हाथ लगाने से मना किया कि ये पुलिस केस है। बदनामी के डर से परिजन पुलिस में नही जा रहे थे। लेकिन जब आस पड़ोस के लोगों ने समझाया कि शिकायत नही किया तो आरोपी की हिम्मत बढ़ जाएगी। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं