ब्रेकिंग न्यूज

उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर व स्वावलम्बन कैम्प का हुआ आयोजन


सुलतानपुर।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में  विकास खण्ड दूबेपुर परिसर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवं स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को जागरूक किया । सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जनसुनवाई की गयी तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें।   उक्त जागरूकता शिविर में सदस्य महिला आयोग द्वारा ‘‘मिशन शक्ति फेज 3.0‘‘ के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं से सम्बन्धित सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन करने के सम्बन्ध में एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी।

  सदस्य राज्य महिला द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कुल 5 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें 2 प्रकरणों का निस्तारण तत्काल करा दिया गया। शेष प्रकरणों का निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को प्रेषित किया गया। साथ ही  सदस्य द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा गया कि शेष प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें, ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।    इस अवसर पर ए0डीओ0 पंचायत मनोज कुमार, राजेश मिश्र, सीडीपीओ श्यामलता, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा, सुपरवाइजर दीपा बोरा, रेखा गुप्ता, रूपाली सिंह, रेखा त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।  


कोई टिप्पणी नहीं