ब्रेकिंग न्यूज

गड्ढे में डूबकर दो किशोर की मौत,सिक्स लेन पर बने गड्ढे में जमा था बरसात का पानी


सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धनुऊपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब दो किशोरों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली। दोनों ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। शुक्रवार शाम दोनों की सिक्स लेन के कार्य के लिए बने गड्ढे में नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धनुऊपुर गांव में कुछ लड़के सिक्स लेन के बगल गड्ढे की खुदाई की गई थी जिसमें बरसात का पानी इकट्ठा हो गया था सभी लड़के उसी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान गड्ढे की मिट्टी एकाएक खिसक गई और गांव के किशोर उसमें डूब गए। किशोर की पहचान गांव निवासी गुड्डू शुक्ला का 15 वर्षीय पुत्र अंशुमान शुक्ला और संजय चौरसिया का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु चौरसिया के रुप में हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में अंशुमान शुक्ला के चाचा का लड़का आयुष ने गुहार लगाया और तभी अन्य साथियों ने हिम्मत का परिचय देते हुए कई साथियों को बचा भी लिया। लेकिन जब तक अंशुमान और हिमांशु को बचाया जाता तब तक दोनो काफी नीचे चले गए थे। किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिवार में कोहराम मच गया। देर रात दोनों शवों को गांव में ही दफनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं