ब्रेकिंग न्यूज

छोटी सी गलती किसानों के खातों में पेमेंट हुई फेल


 नई दिल्ली देश के जरूरतमंद किसानों के लिए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 8वीं किस्त जारी की थी। लेकिन अब तक करीब लाखों किसानों को उनकी किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है। बड़ी संख्या किसानों के पेमेंट फेल हो गए हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 30 जून, 2021 तक 11 करोड़ 97 लाख 49 हजार 455 किसान रजिस्टर्ड हैं।इनमें से 10 करोड़ 25 लाख 79 हजार 415 किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसपर के जरिए आठवीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं ।किसानों को उनकी किस्त अकाउंट में दिख रही है। जबकि 4,45,287 किसानों की किस्त अब अटकी हुई है इस बार पेमेंट फेल होने वाले खातों की संख्या भी पहले से कहीं ज्यादा है। मतलब सरकार ने पैसा तो भेजा लेकिन किसानों के खातों में नहीं पहुंचा पेमेंट फेल के ऐसे 6,84, 912 मामले सामने आए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त लटकने के मामले में पहला नंबर आंध्र प्रदेश का है यहां पर 3,21,378 किसानों का पेमेंट अटका हुआ है।. दूसरे नबंर पर उत्तर प्रदेश का है यहां पर 87,466 किसान हैं जिन्हें अपनी किस्त का इंतजार है। जबकि तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां ऐसे किसानों की संख्या 23605 है और चौथे नंबर पर है राजस्थान है यहां पर 19702 किसान हैं ।जिन्हें अपनी किस्त का इंतजार है। गलतियों में सुधार के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है। इसके लिए किसानों को अपने नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र/ सहज केंद्र से संपर्क करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं