ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में 4 जुलाई को सीएम का संभावित दौरा,व्यवस्था परखने अपर मुख्य सचिव पहुंचे


सुलतानपुर।चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुलतानपुर दौरा संभावित है। इसके मद्देनजर शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे ही अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी  हलियापुर के पास स्थित कुवासी प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने यहां जरइकला के किसानों से संवाद किया। साथ ही जरईकला व कुवासी गांव में स्थित वर्षों पुराने पीपल व बरगद के पेड़ की स्थिति जाना, मुख्यमंत्री यहां पर पूजन कार्यक्रम कर सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया था। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की थी। दोनों अधिकारियों ने बाजार व गोवंश आश्रय स्थल का भी जायजा लिया था। जिलाधिकारी ने कुवांसी बड़ाडाड़ के पास निर्माण कार्य को देखा इसके बाद कार्यदायी संस्था कार्यालय में अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने रनमूसेपुर स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। गोवंशों के रख-रखाव, चारा व सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। हलियापुर कस्बे में करीब नौ लाख की लागत से प्रस्तावित हाट (बाजार) शेड निर्माण स्थल का जायजा लेते हुए कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। मनरेगा से बनी नाली व संपर्क मार्ग के गुणवत्ता के लिए माप कराई।वहीं आज अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के साथ जिलाााधकारी रवीश गुप्ता,पुुुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी राजेश सिंह,वन रक्षक रेणु सिंह,डीएफओ आदि प्रशासनिक अमला रहा मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं