पति ने शादी के बाद पत्नी को किया प्रेमी के हवाले
नई दिल्ली।प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल शादी के 17 दिनों बाद दुल्हन पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास भाग गई। इसके बाद लड़के के घरवालों ने इसकी खबर दुल्हन पक्ष को दी और शक के आधार पर दुल्हन के प्रेमी के घर पर दबिश दी गई तो दुल्हन वहीं मिली। इसके बाद मायके और ससुराल वालों ने दुल्हन को सामाजिक रीति-रिवाज की दुहाई देकर काफी समझाया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। यही नहीं पति ने भी दुल्हन की जिद को रजामंदी देते हुए उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। हालांकि इसके लिए पुलिस थाने में एक एग्रीमेंट किया गया।जानकारी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर में रहने वाली एक युवती की शादी नजदीक के चिपरा निवासी युवक से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दुल्हन अपने पति से दूर-दूर रहने लगी।वहीं, शादी के 17 दिन वह घर से फरार हो गई. इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर मिली।यही नहीं पता चला कि लड़की का शादी से पहले एक लड़के से अफेयर था और इस बात की जानकारी उसकी मां को थी लेकिन इसके बावजूद उसकी शादी किसी दूसरे युवक से करा दी गई। हालांकि शादी के बाद भी वह लगातार प्रेमी से फोन पर बात करते रहती थी और एक दिन मौका पाकर फरार हो गई।इस मामले पर दुल्हन के प्रेमी ने कहा कि उनका प्रेम संबंध डेढ़ साल से था इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को भी थी लेकिन फिर भी छिपाकर शादी कर दी।दुल्हन के फरार होने के बाद दोनों परिवारों ने तय किया उसे उसके प्रेमी के साथ ही रहने दिया जाए।वहीं 20 जुलाई को दुल्हन के प्रेमी को पुलिस मुख्यालय में बुलाया गया। इसके बाद एक एग्रीमेंट पेपर तैयार करवाया गया जिसमें पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की सहमति दे दी। वहीं प्रेमी ने भी एग्रीमेंट पर साइन करते हुए कहा कि वह अपने प्यार को हर हाल में निभाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं