ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस का खौफ, गिड़गिड़ाते हुए आत्मसमर्पण करने पहुंचे गैंगस्टर


लखनऊ।कैराना  में पांच गैंगस्टरों ने आत्मसमर्पण किया । पुलिस एनकाउंटर  के डर से सभी आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हाथ ऊपर उठाकर थाने में कोतवाल के समक्ष पहुंचे और भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज ।.सोमवार को कोतवाली में  जब गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित पांच गैंगस्टर गिड़गिड़ाते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच गए। एसपी सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार कैराना कोतवाली पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते अपराधियों के जेहन में पुलिस और कानून का खौफ देखने को मिल रहा है।अभियुक्तों ने यह भी कहा कि उन्होंने अपराध से तौबा कर ली और वह भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करेंगे।इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं