ब्रेकिंग न्यूज

रुपए उधार न मिलने पर कर दी हत्या


लखनऊमऊ पुलिस ने 5 जुलाई को बक्से में मिली रिटायर्ड अध्यापिका की लाश का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका के कान के टॉप्स, एक अंगूठी, मोबाइल फोन व बाइक सहित कई सामान बरामद किया है।पुलिस ने रिटायर्ड अध्यापिका गीता पांडेय हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी कोपागंज थाना के पतिला जमीन पतिला निवासी श्रीप्रकाश मौर्य पुत्र जयनाथ मौर्य व अमन राय पुत्र संजय राय को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी ने हत्याकांड का खुलासा कर कई अहम जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि, पूछताछ में आरोपी श्रीप्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि, डेढ़ साल से वो मृतका के घर आता-जाता रहा। करीब डेढ़ महीने पहले उसने रिटायर्ड अध्यापिका से एक लाख रुपए उधार मांगे थे लेकिन, उन्होंने देने से मना कर दिया था।एक लाख रुपए उधार देने से मना करने पर आरोपी श्रीप्रकाश ने अपने दोस्त अमन राय के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों यह जानते थे कि वो घर में अकेली रहती हैं। उनको पता था कि अध्यापिका के पास खूब पैसा और सोने के गहने होंगे। अकेली महिला की हत्या कर पैसा और गहना लूटा जा सकता है। योजना को अंजाम देने के लिए वो दोनों धान फैलाने वाला पॉलिथीन का टुकड़ा झोले में रखकर गए। करीब दो बजे घर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने गीता पांडेय की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनकी लाश को बक्से में रखकर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने गीता के चश्मे को उनके बिस्तर पर ही छोड़ दिया।हत्या करने के बाद आरोपियों ने घर की अच्छे से तलाशी ली। तलाशी में आरोपियों को केवल दो सौ रुपए मिले थे। पैसा न मिलने पर आरोपियों ने घर में लगे एलसीडी टीवी, मोबाइल, सेट अप बॉक्स व चार्जर सहित जो भी सामान मिला उसको चोरी कर लिया। चोरी करने के बाद आरोपियों ने घर में बाहर से ताला लगा दिया। आरोपी चोरी का सामान लेकर गांव चले गए। आरोपियों ने घर की चाबियों को सिकटिया पुल से जंगल में फेक दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं