ब्रेकिंग न्यूज

भाई ने काट डाला भाई का गला


लखनऊ।अमेठी में शनिवार को जमीन के लिए भाई ने भाई को तलवार से टुकड़े कर डाला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी मान मनौवल के बाद परिवार राजी हुआ और नाबालिग बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं मृतक की छोटी बेटी ने कहा कि पुलिस अगर कुछ नही कर पा रही तो आरोपित रामखेलावन और उनका बेटा आंख के सामनें चाहिए हम उनका गला कटेंगे।बता दें कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र का पूरे शीतला बक्श का पुरवा गांव निवासी राम सरन परिवार के साथ मुंबई में रहता था। बीती 26 मई को गांव आया था उसकी मां का तेहरवीं कार्यक्रम था। राम सरन का बड़े भाई रामखेलावन से जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इस क्रम में रामखेलावन का लड़का पिंटू सुबह उसके घर पर गया और धमकी देकर मृतक की पत्नी से कहा था अपने पति को बोलो मुझसे आकर मिले। राम सरन बाहर गए थे दोपहर को लौटे तो पत्नी ने उससे बताया। इस पर वो बाइक से बेटे को साथ लेकर गए। वो जब बेटे को लेकर खेत में पहुंचा तो रामखेलावन, उसके बेटा और पत्नी ने उस पर तलवार से प्रहार कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उन लोगों ने मेरे पिता की कोई बात नहीं सुनी और पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया, वो खून में लथपथ होकर जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मृतक की पत्नी मालती गुप्ता ने बताया कि, हमें अभी तक न पुलिस की मदद मिली न न्याय मिला। कल पुलिस को फोन किया तो डेढ़ घंटे बाद पुलिस आई वो भी हमारे घर पर। हम लोग बोले भी की वहां जाओ वो लोग भाग जाएंगे वो नही गए। सब उन लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि हम यहां रहते नही हैं। मृतक की बड़ी बेटी कोमल ने कहा कि लॉकडाउन में वो भागकर कहां जाएंगे होंगे यही कहीं गांव में, लेकिन पुलिस पकड़ना नही चाह रही पुलिस उनसे मिली है़। इस मामले में क्षेत्राधिकारी प्रतापगढ़ अभय पाण्डेय ने बताया कि घटना स्थल अंतू थाना क्षेत्र में पड़ता है़। यहां रामखेलावन गुप्ता और राम सरन गुप्ता के बीच विवाद था। रामखेलावन गुप्ता ने खेत में बुलाकर हमला कर दिया और अस्पताल ले जाते समय राम सरन की मौत हो गई। परिवारीजनों से मिली तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है़।

कोई टिप्पणी नहीं