ब्रेकिंग न्यूज

दुल्हन की वेशभूषा में प्रेमिका के घर पहुंच गया प्रेमी


लखनऊभदोही में  अजब-गजब मामला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के दीदार के लिए बेचैन था।  लाल जोड़ा पहनकर श्रृंगार करके दुल्हन की वेशभूषा में प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह महिलाओं के बीच बैठा था कि कुछ को उस पर शक हो गया। महिलाओं ने उसका घूंघट हटाया तो उसके नकली बाल जमीन पर गिर गए।फिर क्या था हंगामा बरप गया। उसकी महिलाओं ने पिटाई कर दी। इस बीच मौका पाकर वह फरार हो गया। महिला के भेष में पहुंचे युवक ने दुल्हन की तरह श्रृंगार किया था।

उसने लहंगा पहनकर नकली बाल लगाए थे। चर्चा है कि युवक शादी वाले घर में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।मामला गोपीगंज कस्बे का है। यहां एक लड़की की 31 मई को शादी थी। एक जून की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद परिवार की महिलाएं एक जगह बैठी थीं। इसी बीच एक युवक लाल जोड़े में महिला के भेष में घूंघट डाले हुए उन महिलाओं के बीच में जाकर बैठ गया। उस वक्त किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसके हाव-भाव देखकर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने कहा- एक दुल्हन तो विदा हो गई। दूसरी कहां से आ गई।महिलाओं ने उससे परिचय पूछा तो उसने महिलाओं के अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। महिलाओं ने घूंघट हटाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच एक महिला ने उसके घूंघट को जबरन हटाया तो उसके नकली बाल नीचे जमीन पर गिर गए। पकड़े जाने के बाद भी उसने महिलाओं की आवाज निकालकर भ्रमित करने की कोशिश की। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई। लोग पुलिस को सूचना देने ही वाले थे कि तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और वह दौड़कर बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। तब से युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।चर्चा है कि जिस घर में शादी थी, उसी घर में युवक की प्रेमिका भी आई हुई थी। शादी के चलते घर में भीड़ थी। ऐसे में युवक को लगा कि दुल्हन के वेष में वहां जाने से उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं