ब्रेकिंग न्यूज

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा


लखनऊ में  इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने चिनहट में उज्बेकिस्तान की दो और दिल्ली की चार लड़कियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।ये रैकेट लखनऊ के होटल  में  चलाते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके साथ गोमती नगर के एहसान हैदर, शादाब, बिजनौर के प्रियोम गुर्जर और अयोध्या के आरिफ को भी पकड़ा है। ये सभी मिलकर हाई प्रोफाइल लोगों तक काॅल गर्ल पहुंचाते थे। इनके यहां कई देशों की लड़कियां आती थीं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार होटल मालिक ललित और अफजल दोनों कई देशों की लड़कियों को बुलाकर यहां हाई प्रोफाइल लोगों के घर या फिर होटल में भेजते थे। यहां उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, तुर्की, नेपाल, चीन और जापान जैसे देशों की लड़कियां बुलाई जाती थीं। ये सभी कॉल गर्ल टूरिस्ट वीजा पर यहां आती थीं। यहां आने के बाद उन्हें अलग-अलग होटल या फिर पॉश इलाकों में रहने वालों के घर सर्विस के लिए भेजा जाता था। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों को कस्टमर बनाकर इनके पीछे लगाया गया। कई दिन तक साबइर सेल की टीम ग्राहक बनकर इनसे वाट्सएप और फेसबुक पर चैट करती रही। भरोसा होने के बाद   होटल में बुलाया। इस पर टीम ने छापेमारी करके दोनों के साथ गोमती नगर के विशालखंड निवासी एहसान हैदर, शादाब, बिजनौर निवासी प्रियोम गुर्जर और आयोध्या निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं