ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने सीएचसी कुड़वार में सामुदायिक शौंचालय का किया भूमि पूजन


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़वार परिसर में सामुदायिक शौंचालय का भूमि पूजन किया । जिलाधिकारी ने भूमि पूजन के पश्चात संचारी रोग नियंत्रण अभियान, कोविड-19 टीकाकरण अभियान, क्लस्टर प्लान, खुशहाल परिवार दिवस जो प्रतिमाह 21 तारीख को मनाया जाता है तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय में गोष्ठी की  तथा गोष्ठी में आये हुए सम्मानित लोगों को उपरोक्त बिन्दुओं के विषय में जागरूक किया । 
                                       

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़वार के लेबर रूम, इमरजेन्सी रूम, लैब रूम, पीकू वार्ड,  कोविड हेल्पडेस्क तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ-साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। 

 इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष काशी प्रान्त रामचन्द्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़वार डाॅ0 के0ए0 खाॅन, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, खण्ड विकास अधिकारी कुड़वार अंजली सरोज सहित भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारीगण व सम्मानित नागरिक आदि उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं