ब्रेकिंग न्यूज

BJP ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया


सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा एवं भाजपा कोर कमेटी की उपस्थित में भाजपा उत्तर प्रदेश के मंत्री शंकर गिरी ने प्रदेश एवं क्षेत्र के निर्देशानुसार प्रेस कांफ्रेंस कर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया है।इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊषा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि तन-मन से लगकर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने पार्टी प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि संगठन आपके साथ खड़ा है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस वार्ता में भाजपा कोर कमेटी के सम्मानित सदस्य काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी, शहर विधायक सूर्यभान सिंह, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू , सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊषा सिंह को बुके एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।जिला महामंत्री संदीप सिंह, पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक संजय सिंह सोमवंशी एवं जिला मंत्री आशीष सिंह रानू, समाजसेवी शिव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव आदि ने भी घोषित जिला पंचायत प्रत्याशी को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं