ब्रेकिंग न्यूज

यूपी मे पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 165 नये मामले आये


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गत एक दिन में कुल 2,57,818 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,78,44,027 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 165 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 292 लोग तथा अब तक 16,80,720 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 2,796 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1,810 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,42,378 घरों के 17,23,05,501 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,67,41,158 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 44,68,894 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,12,10,052 डोजें लगायी गयी हैं।




कोई टिप्पणी नहीं