ब्रेकिंग न्यूज

देवरिया में DM ने कोविड अस्पताल के बाहर लगवाई बड़ी स्क्रीन LED,भर्ती मरीजों से परिजन कर सकेंगे बात


लखनऊकोरोना  से पीड़ित किसी मरीज के परिजनों के मन में कई तरह की आशंकाओं के बादल उमड़ते रहते हैं। जैसे इलाज चल रहा या नहीं  लेकिन इन सवालों का जवाब पाने में तीमारदारों को काफी कठिनाई होती है। अब देवरिया जिले में परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के एक प्रयोग करते हुए कोविड अस्पताल में मुख्य गेट पर एल ई डी स्क्रीन लगाई गई है।जिसमें तीमारदार यह देख पाएंगे कि उनके मरीज को क्या सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा कंट्रोल यूनिट के पास लगे माइक से मरीजों से बात भी कर सकेंगे। डॉक्टरों से अपने मरीज के सेहत की अपडेट भी ले पाएंगे। इससे मरीज और तीमारदार दोनों संतुष्ट रहेंगे।

1 टिप्पणी: