ब्रेकिंग न्यूज

बस स्टेशन हनुमान गढ़ी पर हुआ भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन


सुलतानपुर । बस स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान गढ़ी पर समाजसेवी डी पी गुप्ता के कुशल निर्देशन व दिनकर सिंह,अम्बरीष मिश्रा, अनूप गुप्ता, सारथी कसौधन, नरेन्द्र जायसवाल, रवि सोनी आदि के संयोजन में दिव्य सुन्दर काण्ड का पाठ सम्पन्न हुआ। पाठ का आरम्भ पुजारी परमानंद पांडेय और यजमान अशोक कुमार कसौधन द्वारा पूजा स्तुति करने के उपरांत शुरू हुआ । गायक मंडली में धर्मेंद्र पान्डे, धर्मेन्द्र तिवारी और उनकी टीम द्वारा सर्वप्रथम रामचरितमानस में वर्णित भगवन्नाम महिमा को गाया गया। इसके पश्चात रामचरित मानस में वर्णित चमत्कारी श्री सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ। पाठ समापन पर भव्य महाआरती हुई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अन्त में हुए भजन में उपस्थित भक्तजनों ने नृत्य कर शमा बांध दिया।कार्यक्रम में बस स्टेशन हनुमान गढ़ी परिवार को शहर के प्रमुख समाज सेवी संगठन जैसे 1- काउन्सिल आफॅ उद्योग व्यापार मंच ,2- गोमती मित्र मंडल , 3- मानव अधिकार संरक्षण संस्था ,4- श्री श्याम सत्संग मंडल ,5- कल्पवृक्ष सेवा समिति ,6- घर सुलतानपुर फाउंडेशन ,7- मानव अधिकार सुरक्षा बोर्ड ,8- पत्रकार एकता महासंघ  फाउंडेशन ,9- बृजरानी देवी वृद्ध गौ सेवा संस्थान ,10- दैनिक सनशाइन समय समाचार पत्र परिवार,11- दैनिक स्वतन्त्र चेतना समाचार पत्र,12- केएमबी न्यूज़ परिवार ,13-  राष्ट्रीय सनातन महासभा,14-  विश्व हिंदू महासंघ,15-  विश्व हिंदू परिषद,16-कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति,17- यूथ अग्रहरि आर्गेनाईजेशन ,18-अंकुरण फाउंडेशन,19- भारत भारती संस्था,20- कसौधन परिवार सुलतानपुर ,21- रानी माँ अष्टभुजी परिवार,22- जागृति ब्राह्मण समाज,23 - श्री शारदा माता पूजा समिति,24 - हिन्दू युवा वाहिनी,25- शहीद स्मारक सेवा समिति,26 - रोटरी ट्रान्सगोमती सुलतानपुर,27 - सुलतानपुर प्रेस क्लब,28- युवा कसौधन समाज आदि सहित हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिला।इस अवसर पर मदन सिंह, करतार केशव यादव, आशीष सिंह हिन्दू युवा वाहिनी, अजय सिंह बस स्टेशन इन्चार्ज, नीरज शर्मा, विजय टंडन, बृजेश खत्री, अंकित श्रीवास्तव, करन वर्मा, नितेश पान्डे, लालजी वर्मा, शिवा कान्त पान्डे, अरविंद द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा, धनञ्जय मुखर्जी, अंकित अग्रहरि, अशोक दिव्या, प्रशान्त द्विवेदी, विजय वर्मा, सन्तोष सी ए, महेंद्र सोनी, सुनील मिश्रा, डा विष्णु अग्रहरि, एडवोकेट सत्येन्द्र लक्ष्मी शुक्ला, डा पवन पांडेय, कुलदीप गुप्ता, प्रशान्त कसौधन, अंजनी जायसवाल ,चन्द्र देव मिश्रा,संजय कसौधन, विनय सिंह, अरविंद चौरसिया, योगेश यादव, सतीश पांडेय, शिवमराज, रामदीन अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं