ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे में 89,000 केस सामने आए


नई दिल्ली। बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में  शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।दिल्ली  में  शुक्रवार को 3,594 नए केस आए। 2,084 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.68 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.45 लाख ठीक हुए हैं और 11,050 ने जान गंवाई है। अभी 11,994 का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं