ब्रेकिंग न्यूज

यूपी सीएम के नाम एक और रिकॉर्ड

 


लखनऊप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और रिकार्ड हो गया है। गरीबों और बीमारों की मदद करने में उन्होंने सभी मुख्य मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में अब उत्तर प्रदेश के नंबर वन मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष यानी फंड से लोगों की मदद करने का नियम रहा है। इसमें वे किसी की भी किसी हद तक जाकर मदद कर सकते हैं। ये फैसला मुख्यमंत्री के विवेक पर होता है। पिछले चार सालों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस फंड से एक हज़ार करोड़ रूपये की मदद दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकाधीन कोष के तहत पिछली सरकारों से कई गुना ज्यादा गरीबों और गंभीर रोगियों की मदद की है। मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से इस फंड को लेकर ब्यौरा जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने रिकार्डों को तोड़ते हुए चार साल में ग़रीबों और बीमारों को 10 अरब रुपए दिए हैं । अखिलेश सरकार के पांच साल में 42,508 लोगों को 552 करोड़ ही दिए गए थे। मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल में बहुत कम लोगों को सहायता मिल पाई। आंकड़ों की बात करें तो बहन जी की सरकार में बस 18,462 लोगों को 84 करोड़ रुपए दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं