ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया मुख्यमंत्री ने


लखनऊ। चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के मंत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार ने काम किया जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में उभरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में अपने चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले उत्तर प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं को तरजीह नहीं दी जाती थीं। सरकारी योजनाओं को इमानदारी से तत्कालीन सरकारों ने लागू नहीं किया। केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार ने वर्तमान में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसमें उत्तर प्रदेश कई योजनाओं में नंबर वन पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश जहां पहले बहुत पीछे हुआ करता था, आज उन सब में उत्तर प्रदेश बेहतरीन कार्य पद्धति की वजह से पहले नंबर पर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चार दशक से लंबित बाण सागर परियोजना हमने शुरू की। सिंचाई की वर्षो से लंबित 12 परियोजनाओ को पूरा किया।16 लाख हैक्टेयर भूमि के सिंचन की व्यवस्था हम कर रहे। मंडी शुल्क को भी हमने कम किया। देश की अर्थव्यवस्था का आधार हमारा ग्रामीण भारत है। उत्तर प्रदेश में 2017 तक आजादी के बाद भी कई गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारों में इच्छाशक्ति की कमी थी।कहा कि उज्ज्वला, आयुष्मान, बिजली सभी योजनाओं में उत्तर प्रदेश आज पहले स्थान पर हैं। हमने 1.27 लाख करोड़ का गन्ना किसानों को भुगतान किया। कोरोना काल मे भी उत्तर प्रदेश की सभी 119 चीनी मिलें चालू रहीं। गन्ना किसानों का 10 साल तक भुगतान नहीं होता था। 4 वर्ष में पर्व त्यौहार शांतिपूर्ण हुए, कोई दंगा नहीं हुआ। अपराधियों पर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई आज दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बन गई है।योगी ने कहा कि आज देश दुनिया का निवेश का पहला गंतव्य उत्तर प्रदेश बना है। उत्तर प्रदेश में आज निवेश का माहौल कानून व्यवस्था से बना है। पुलिस रिफॉर्म की व्यवस्था भी हमने की हैं। 69 नए थाने, विजिलेंस के 10 थाने, फायर के 59 नए केंद्र हमने स्थापित किए। सभी मंडल पर हमने लैब स्थापित किए। डकैती में 65%, हत्या में 19%, बलात्कार में 45% की कमी आई है।इज ऑफ डूइंग में हम दूसरे स्थान पर हैं। एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हमने अभूतपूर्व सफलता पाई।उत्तर प्रदेश में सकारात्मक माहौल को बनाने के लिए पीएम मोदी का निर्देशन हमारी टीम वर्क का परिणाम रहा।योगी ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है जिसका केंद्र की योजनाओं में कोई स्थान नहीं होता था। स्वच्छ भारत मिशन दुनिया का सबसे बड़ा अभियान था। 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण करके उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। पहले की सरकारों ने विकास में रुचि भी नहीं ली, न ही सोच बदली थी। देश में किसान राजनीति का एजेंडा 2014 के बाद बना है। खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश आज प्रथम स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं