ब्रेकिंग न्यूज

महाशिवरात्रि श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ा आस्था का जनसैलाब


वाराणसी में  शिवरात्रि के दिन भक्तों का रेला देखने को मिल रहा हैं। सभी की यही कामना घर परिवार संग देश में सुख और समृद्धि आये। कोरोना जैसी बीमारी से बाबा मुक्ति दिलाए। बाबा 45 घंटे भक्तों को लगातार दर्शन देंगे। बाबा का दरबार 10 / 11 मार्च की रात्रि 1:45 बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया। महादेव 12 मार्च को शयन आरती के बाद सोएंगे।10 मार्च को देर रात मंगला आरती 2:15 बजे शुरू हुआ था। दोपहर 12 बजे मध्याह्न भोग आरती होगा। शाम को सप्तऋषि आरती और शयन आरती की जगह रात्रि 11 बजे आरती होगा जो 12:30 बजे तक चलेगा। सभी भक्तों को केवल झांकी दर्शन की ही अनुमति हैं। कोई भी भक्त अंदर गर्भगृह में जलाभिषेक नहीं कर पायेगा। बाहर अरघे से ही दूध, जल अर्पित करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं