ब्रेकिंग न्यूज

तीसरे दिन 60 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले


नई दिल्लीकोरोना की दूसरी लहर तेज होती जा रही है।  यहां बीते 3 दिन से लगातार 60 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। रविवार को 68,206 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 169 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 10 अक्टूबर को 74,418 मामले सामने आए थे। वहीं, बीते दिन 32,149 लोग ठीक हुए और 295 लोगों की जान भी गई।उधर, एक्टिव केस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 138 दिन बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंचा है। फिलहाल यहां 5 लाख 18 हजार 767 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस तो बीते 3 दिन में ही बढ़े हैं।देश में अब तक 1.20 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 5.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में लोग निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं। इसीलिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों पर विचार करने की जरूरत है। अगर लोग नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के लिए तैयार रहें।रविवार को 40,414 नए मरीज मिले। 17,874 ठीक हुए, जबकि 108 की मौत हुई। यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 मार्च को 36,902 मामले आए थे। राज्य में अब तक 27.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.32 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,101 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.25 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं