ब्रेकिंग न्यूज

प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी


लखनऊकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर बेटी मिराया के साथ संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं। वे सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं। जहां अपने पूर्वज और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह वही स्थल था, जहां पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले रखी गईं थी।प्रियंका गांधी ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताया। इस दौरान एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। इसके बाद प्रियंका गांधी  सामान्य श्रद्धालु की तरह संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वे नाव भी चलाती नजर आईं। प्रियंका गांधी के दौरे पर प्रयागराज के आईजी केपी सिंह ने कहा था कि चूंकि आज मौनी अमावस्या है। हम किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं देंगे। कोई प्रोटोकॉल नहीं है, वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह आ सकती हैं और अनुष्ठान में भाग ले सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं