ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में आज पेपरलेस बजट पेश करेगी सरकार


लखनऊ। प्रदेश  सरकार आज विधानसभा में अपना पांचवा व पूर्ण बजट पेश करेगी, जो केंद्र सरकार की तर्ज पर पेपरलेस होगा। अगले साल 2022 में विधान सभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कयास हैं कि योगी सरकार इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर सकती है, जो 5.5 से 5.6 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल बजट 5.13 लाख करोड़ है।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से हर साल बजट का आकार बढ़ा है। सरकार ने अपना पहला बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। इसके बावजूद जनता पर बिना कोई टैक्स बढ़ाए 86 हजार किसानों की 36 हजार करोड़ की कर्जमाफी और सातवें वेतन आयोग के रूप में करीब 36 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का अब पांचवां बजट भी भारी भरकम होने का अनुमान है।बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा।उत्तर प्रदेश सरकार का बजट ऐप पर उपलब्ध होगा जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। बजट 2021-22 उत्तर प्रदेश सरकार का पहला पेपर लेस बजट होगा।

कोई टिप्पणी नहीं