ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार,महाराष्ट्र के 34 जिले प्रभावित


नई दिल्लीदेश में कोरोनावायरस ने फिर जोर पकड़ा है।  34 जिले महाराष्ट्र के ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा है। देश में रविवार को 13,979 नए मरीज मिले। 9,476 ठीक हुए, जबकि 79 की मौत हो गई।केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने को कहा है। अभी कई राज्यों में हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही वैक्सीनेशन हो रहा है। अभी फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के सभी और 50 साल से कम उम्र के उन नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। केंद्र ने इसके लिए भी तैयार रहने को कहा है।महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के 5 अन्य जिलों अमरावती, अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। यहां आवश्यक सामानों की दुकानें छोड़कर बाकी सारी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान भी बंद रहेगा। लोगों को सुबह नौ से शाम 5 बजे तक ही सामन खरीददारी की छूट मिलेगी। महाराष्ट्र में रविवार को 6,971 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,417 मरीज ठीक हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 884 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 94 हजार 997 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 788 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 52 हजार 956 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।महाराष्ट्र में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज यानी सोमवार से राज्य में भीड़-भाड़ वाले सारे राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हालात नहीं संभले तो राज्य में फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।उद्धव ठाकरे ने रविवार को लोगों को 8 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जो लोग लॉकडाउन नहीं चाहते वे मास्क जरूर पहनें। निजी फर्मों से भी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी अपनाने को कहा गया है, ताकि भीड़ से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अगले 8 से 15 दिनों में हमें पता चल जाएगा कि यह कोरोना की नई लहर है या नहीं। पुणे जिला प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। केवल इमरजेंसी में ही लोग बाहर निकल सकेंगे। स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं