ब्रेकिंग न्यूज

आज से टोल पर फास्टैग जरूरी


लखनऊनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने रविवार की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा पर कैशलेन बंद करने के निर्देश दिए हैं। अब वाहनों को टोल सिर्फ फास्टैग से ही देना होगा। जिनके पास फास्टैग नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना पड़ेगा। ऐसे में कई वाहनों को शुक्रवार से ही दोगुना टोल देकर गुजरना पड़ा।  एनएचएआई ने पहले 1 जनवरी से टोल प्लाजा पर कैशलेन बंद करने का फैसला सुनाया था। बाद में उसे डेढ़ माह के लिए और बढ़ा दिया गया। इसी कड़ी में 15 फरवरी से फास्टैग से ही अनिवार्य रूप से टोल का भुगतान करने का फैसला हुआ था। अब रविवार की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा पर कैशलेन बंद हो जाएंगी। कोई विवाद पैदा न हो, इसके लिए टोल प्लाजा पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं