सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी - जिलाधिकारी
सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में फरवरी माह के प्रथम मंगलवार को तहसील बल्दीराय में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण करते हुए तत्सम्बन्धी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, चकबन्दी, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें ।
इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस बल्दीराय में डीएम के समक्ष कुल 145 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 88, पुलिस 11, विकास 17, शिक्षा 3, पंचायत 1 अन्य विभागों के 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 4 प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी बल्दीराय को दिया गया। इसी प्रकार अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को उपस्थित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये तहसील बल्दीराय में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ० अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डॉ० ०डी०आर० वश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही, डीसी एनआरएलएम जितेन्द्र मिश्र, तहसीलदार बल्दीराय शैलेन्द्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं