ब्रेकिंग न्यूज

काशी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए कार्यालय का किया उद्घाटन


लखनऊभारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। जेपी नड्डा ने आज यहां रोहनियां में पूर्वांचल के सबसे बड़ी पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सारी पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं लेकिन भाजपा एक परिवार की तरह है। यहां कोई भेदभाव नहीं होता।जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री ने कहा था मैं संगठन का आदमी हूं। लेकिन अब पार्टी आपको चलानी है। आज पार्टी का विस्तार हुआ। पार्टी को आगे बढ़ाना है इसलिए सभी जिलों में भव्य कार्यालय होना चाहिए।आज बहुत खुशी की बात है कि देश में 400 कार्यालय बनने हैं। डिजिटल दुनिया की सारी आवश्यकता की सारी सुविधाएं उपलब्ध है।कहा कि, संगठन चलाने के लिए कार्यकर्ता,कोष और कार्यालय चाहिए होता है। भाजपा में जिसे काम करने का मौका मिला वो भाग्यशाली है। भारत मे सारी नेशनल पार्टी आज रिजिनल पार्टी बन गई। सारी पार्टियां परिवार की पार्टी हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो परिवार बन गया।उन्होंने कहा कि सत्ता में आकर हम भारत की तस्वीर बदलना चाहते हैं और यही हमारा लक्ष्य है। सरकार की योजनाएं आम जनता को मजबूत करने वाली योजनाएं हैं। किसानों के लिए सिर्फ मोदी ने काम किया। किसान सम्मान निधि, स्वायल कार्ड योजना मोदी जी ने शुरू कराई। 70 साल में गांव बिना बिजली के थे लेकिन 1 हजार दिन में मोदी ने सभी गाँव में बिजली दिलाई।कहा कि महात्मा गांधी के बाद पीएम मोदी ने की स्वच्छता की बात की है। मोदी ने 6 साल में 11 करोड़ इज्जत घर बनवाया। लोगों को आयुष्मान कार्ड से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। कोरोना में यूरोप अमेरिका लड़खड़ा गया लेकिन मोदी ने सही समय पर सही फैसला लेकर लॉकडाउन लगाकर संभाल लिया। सबसे अच्छी रिकवरी रेट हमारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं