ब्रेकिंग न्यूज

बुलंदशहर में फंदे से लटकी मिली महिला सब-इंस्‍पेक्‍टर


लखनऊबुलंदशहर में एक 30 साल की महिला पुलिस सब-इंस्‍पेक्‍टर ने शुक्रवार की रात किराए के घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बुलंदशहर जिले के अनूप नगर में तैनात सब-इंस्पेक्टर की किराए के मकान में रहती थी। घटनास्‍थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि मकान मालकिन ने उसे पंखे से लटका हुआ देखा। अस्पताल भेजे जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक सुसाइड नोट मिला है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है|वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान कुमारी आरजू पवार (30) के रूप में की गई है। वह शामली जिले की रहने वाली थी। जिला शामली के गांव भैसवाल निवासी आरजू पंवार वर्ष 2015 में दरोगा के पद पर तैनात हुई थी। आरजू पंवार नेहरूगंज में नीरज शर्मा के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहती थी, जबकि दूसरी मंजिल पर मकान मालिक अपने परिवार के साथ रहते हैं।  शुक्रवार को महिला दरोगा ड्यूटी पर भी नहीं पहुंची। बताया जाता है कि महिला दरोगा मकान मालिक के घर में ही खाना खाती थी। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे के लगभग उससे खाने के लिए आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद निकट में रहने वाले दूसरे पुलिसकर्मी सनी चौधरी को जानकारी दी गई। सनी ने कुर्सी रखकर कमरे में झांका तो कमरे में पंखे से लटका हुआ शव दिखाई दिया। तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।  

कोई टिप्पणी नहीं