ब्रेकिंग न्यूज

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधितअधिकारी - जिलाधिकारी


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जनवरी माह के तृतीय मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुरूप टोकेन सिस्टम का प्रयोग कर एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में  आने वाली जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ समयबद्ध ढंग व गुणवत्तापूर्ण करते हुए तत्सम्बन्धी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवाद, चकबन्दी, पुलिस आदि के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण कर  विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें । इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में डीएम के समक्ष कुल 165 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक राजस्व 106, पुलिस 18, विकास  19, शिक्षा  1, विद्युत 1, अन्य विभागों के 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें  जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 9 प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषण करने का निर्देश डीएम द्वारा उप जिलाधिकारी सदर तहसील को दिया गया। इसी प्रकार अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को उपस्थित  सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ०अरविंद कुमार चतुर्वेदी,मुख्य विकास अधिकारी अतुल वस्तु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी० के० त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर राम जी लाल, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील अन्तर्गत सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं