ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री ने कहा वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती भारत इससे निपटने में सक्षम


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में नेशनल कैडेट कॉर्प्स  के बीच पहुंचे। इस दौरान  प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने कहा कि वायरस हो या बॉर्डर की चुनौती भारत इससे निपटने में सक्षम है। पिछले साल भारत ने दिखाया है कि भारत हर मोर्चे पर समर्थ है। आज हम वैक्सीन के मामले में भी आत्मनिर्भर हैं। साथ ही सेना की मजबूती के भी प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज भारत के पास दुनिया की बेहतरीन वार मशीन हैं। आपने देखा कल ही  भारत में तीन और राफेल विमान आए। इन विमान में मिड एयर में ही ऑयल रीफ्यूलिंग हुई है। ये रीफ्यूलिंग खाड़ी देशों ने की है। यह खाड़ी देशों के भारत के साथ मजबूत होते संबंधों को बताता है।एक समय हमारे देश में माओवाद-नक्सलवाद कितनी बड़ी समस्या थी। देश के सैकड़ों जिले इससे प्रभावित थे। हमारे सुरक्षाबलों का शौर्य आगे आया, तो देश में अब नक्सलवाद सिमटकर रह गया है। बाढ़ के हालात, कोरोना के इस कालखंड में लाखों कैडेट्स ने प्रशासन और समाज के साथ मिलकर जिस तरह काम किया, मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। हमारे यहां जिन नागरिक कर्तव्यों की बात की गई है, उन्हें सभी को निभाना चाहिए। जब सामान्य नागरिक कर्तव्यों को बल देते हैं, तब बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आप सभी की इच्छा होगी कि डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनें। सरकार आपके लिए अवसर बढ़ा रही है। आपके लिए अनेक अवसर इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने सामने देख रहा हूं और आंकड़े भी बताते हैं कि गर्ल कैडेट्स में 35% की बढ़ोतरी हुई है। भारत की वीर बेटियां शत्रु से लोहा लेने के लिए मोर्चे पर डटी हुई हैं। मैं आपमें भविष्य के ऑफिसर देख रहा हूं।

कोई टिप्पणी नहीं