ब्रेकिंग न्यूज

इकलौती बेटी के सामने पति ने मास्क लगाए साथियों के साथ पत्नी का किया मर्डर

 


फाँसी बताकर हत्या के सबूतों से नजरें फेर देती है सुल्तानपुर की पुलिस

पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ पर भी उठ रही ऊँगली

रिपोर्ट-:-योगेश यादव

सुलतानपुर। मिशन शक्ति के तहत पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दर्जनों काउन्टर सरकार ने खोलें ।उनके लिए रजिस्टर की व्यवस्था हुई ।बाकायदा उनके नाम पर रसीद कटने लगी ,लेकिन अभी भी ऐसे कई हत्याकांड हैं जिनके खुलासे के लिए अबलाएं दर-दर भटक रही हैं।ऐसा ही एक मामला धम्मौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।जहाँ पुस्तैनी जमीन बेचने का विरोध करने पर शराबी पति ने दो आदमियों के साथ मिलकर बच्ची (7-8 वर्ष) के सामने पत्नी का गला घोट दिया। ठीक तीन माह पूर्व 6/7/अगस्त 2020 की रात हुए मर्डर के मामले में धम्मौर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बहाना बनाकर सारे सबूतों से नजरें फेर लिया । चश्मदीद चीख-चीख कर कह रही है कि दो लोग मास्क लगाकर आए थे ।रात में गहरी नींद में सो रही मां को चारपाई से उतारा । इस बीच संघर्ष के दौरान मां की चूड़ियां भी टूट गई ।जान बचाने के लिए छटपटा रही मां के हाथ की लाल रंग की चूड़ी भी टूट गई । "मां के नाखून लंबे थे ,उन्होंने पापा के गले व हाथ में खरोच मारा।" लेकिन पुलिस धम्मौर पुलिस सारे सबूतों को दरकिनार कर रही ।इतना ही नही ग्रामीणों की सूचना पर सुबह पुलिस पहुँची तो हत्यारोपी पति के खास एक ग्रामीण ने बताया कि शव को फंदे से उसने उतारा था,पुलिस ने उसी के बयान को सच मान लिया  और आनन-फानन में पंचायत नामा  घटनास्थल पर न भरकर के पुलिस ने थाने पर ले जाकर भरा ,जो संदेह को दर्शाता है। मृतका की माँ राजकुमारी पत्नी तेज बहादुर सिंह साकिन पनियार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी के साथ आये रिस्तेदार ने कहा कि हत्यारोपी पति के मोबाइल की सीडीआर निकलवाया जाए जिससे पता चल सके कि उस दौरान उसने हत्या के लिए अपने किस साथी से सपंर्क किया।

पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ पर भी उठ रही ऊँगली

उंगली तो पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ पर भी उठ रही है। जैसा कि पूर्व के कई मामलों में भी उठ चुकी है। इसमें भी कहा गया है कि पोस्टमार्टम के डॉक्टरों ने रिपोर्ट में छेड़छाड़ की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की आड़ में धम्मौर पुलिस हत्या के केस की फाइल बंद कर चुकी है ।अब जब पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच चल रही है ।घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हवा में तीर छोड़ा और कहा कि जांच चल रही है।जबकि सच्चाई यह है कि हत्यारोपी पति पर आत्महत्या उकसाने का मुकदमा भी नहीं दर्ज हुआ और ना ही हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। फिलहाल धमौर पुलिस अपने ही बयान में फंसती नजर आ रही है।सवाल तो कई उलझे भी है जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मृतका पूजा का शव कच्ची जमीन पर पड़ा था।उसके दोनों कोहनी पर मिट्टी लगी थी।लाल चूड़ी टूट कर जमीन पर बिखरी थी।तो क्या आत्महत्या करते वक्त चूड़ी भी टूट कर गिर जाती है।जबकि आसपास का अन्य कोई भी समान गिरा पड़ा नही था।चश्मदीद बिटिया ने कहा की घटना के दिन उसकी माँ का मास्क लगाए एक आदमी दोनों पैर पकड़ा था और मास्क लगाए दूसरा आदमी दोनों हाथ ।उसके पापा वीरेंद्र ने शराब पीकर गला दबाए थे ।मम्मी के नाक से खून निकल आया। मम्मी के हाथ के नाखून काफी लंबे थे ।जब छटपटा रही थी दोनों ने पापा के हाथ और गले में खरोच मारा। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पति ने इसकी सूचना पुलिस को देने के बजाय अपने बहनोई गुड्डू को देकर मोबाइल बंद कर लिया ।तब बहनोई ने मृतका के ससुराल पहुंच कर लड़की की मां को झूठी सूचना दिया कि पूजा के पेट में दर्द है ।और दांत बैठ गया है ।जब यह लोग घर घटनास्थल पर पहुंचे तो हत्यारोपी पति ने बताया कि पूजा ने फांसी लगा लिया है ।फिलहाल इन सारे प्रकरण पर पर्दा डालते हुए हत्या के मामले को डकार गए । फिलहाल लड़की मां ने अपने हत्यारोपी दामाद वीरेंद्र सिंह स्वर्गीय राम बहादुर सिंह साकिन आलापुर मजरे नरही भाटी थाना धम्मौर खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों की चौखट पर माथा पटक रही है लेकिन उसकी सुनववाई नही हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं