महिला को आंटी कहना पड़ा भारी युवती को
लखनऊ करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छाेड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ कर खूब पीटा। बाजार में मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया। । मामला एटा जनपद के बाबूगंज बाजार का है सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। तभी एक लड़की ने एक महिला काे आंटी जी कह दिया। इतना सुनते ही वह भड़क गई। खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई। लड़की का बाल पकड़ कर की पिटाई । वहां मारपीट के बाद भगदड़ सी हो गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोंनों महिलाओं को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं