ब्रेकिंग न्यूज

स्कूली बच्चों को एआरटीओ ने दिलाई शपथ


 महुआरिया स्थित स्कूल में आयोजित हुआ यातायात माह कार्यक्रम

सुलतानपुर।नगर के महुआरिया स्थित एक स्कूल में यातायात नियम संबंधी कार्यक्रम आयोजित हुआ ।यातायात माह नवम्बर के मौके पर एआरटीओ माला बाजपेई ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए के लिए कहा। इस मौके पर यातायात प्रभारी प्रवीण सिंह ने बच्चों से कहा कि अपने बाएं साइड ही चलना चाहिए। कभी भी स्कूल छूटने के बाद रास्ते को जाम नहीं करना चाहिए ।अपनी बायीं पटरी पर ही चलना चाहिए ।बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल ने भी यातायात नियम संबंधी जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं