614 करोड़ रुपए की 30 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया-पीएम मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में 614 करोड़ रुपए की 30 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम को काशी में छह जगहों पर लाइव दिखाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी कभी थमती नहीं है। मां गंगा की तरह लगातार आगे बढ़ती रहती है। कोरोना के कठिन काल में भी काशी आगे बढ़ती रही।
पीएम मोदी ने कहा कि काशी में घाटों की तस्वीर बदल रही है। गांव में रहने वाले लोगों को, गांव की ज़मीन, गांव के घर का, कानूनी अधिकार देने के लिए ‘स्वामित्व योजना’ शुरू की गई है। गांवों में घर मकान को लेकर जो विवाद होते थे, इस योजना से मिले प्रॉपर्टी कार्ड के बाद उनकी गुंजाइश नहीं रह जाएगी।बनारस और पूर्वांचल के किसानों के लिए तो स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्ट तक की अनेक सुविधाएं यहां तैयार की गई हैं। इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट का सेंटर हो, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट हो या कार्गो सेंटर का निर्माण हो, ऐसी अनेक सुविधाओं से किसानों को बहुत लाभ हो रहा है।काशी में घाटों की तस्वीर बदल रही है। गांव में रहने वाले लोगों को, गांव की ज़मीन, गांव के घर का, कानूनी अधिकार देने के लिए ‘स्वामित्व योजना’ शुरू की गई है। गांवों में घर मकान को लेकर जो विवाद होते थे, इस योजना से मिले प्रॉपर्टी कार्ड के बाद उनकी गुंजाइश नहीं रह जाएगी।लोकल के लिए वोकल’ के साथ ही, लोकल दिवाली के मंत्र की गूंज चारो तरफ है। हर एक व्यक्ति जब गर्व के साथ लोकल सामान खरीदेगा, नए-नए लोगों तक ये बात पहुंचाएगा कि हमारे लोकल प्रोडक्ट कितने अच्छे हैं, किस तरह हमारी पहचान हैं, तो ये बातें दूर-दूर तक जाएंगी।काशी की एक बड़ी समस्या यहां लटकते बिजली के तारों के जाल की रही है। आज काशी का बड़ा क्षेत्र बिजली के तारों के जाल से भी मुक्त हो रहा है। तारों को अंडरग्राउंड करने का एक और चरण, आज पूरा हो चुका है। बीते 6 सालों से बनारस में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अभूतपूर्व काम हुआ है।सारनाथ स्थित पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण यूनिट, सेंट्रल जेल की बाउंड्री वाल, सीड स्टोर, 118 करोड़ की आई पीडीएस विद्युतीकरण फेज- 2, स्मार्ट लाइटिंग, गौ संरक्षण केंद्र और एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज को उद्घाटन किया। इसके अलावा जंगम-बाड़ी वार्ड पुनर्विकास परियोजना, शहर में सर्विलांस कैमरे, बेनियाबाग पार्क का पुनर्विकास, सांस्कृतिक संकुल के सभागार का नवीनीकरण और चांदपुर औद्यौगिक क्षेत्र में मार्ग और नालियों का सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं