ब्रेकिंग न्यूज

केजरीवाल सरकार ने सख्ती की, मास्क न पहनने पर जुर्माना 2000 रुपये किया


नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 131 मौतें भी हुईं। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से अब 2000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पहले यह 500 रुपये था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों से घर में छठ पर्व मनाने की अपील भी की।केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाए, लेकिन इस बार महामारी है इसलिए सबकी सुरक्षा जरूरी है।

यह बहुत पवित्र त्योहार है। कोरोना भी महामारी है। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पूजा पर रोक नहीं है। बड़ी संख्या में तालाब या नदी किनारे जुटने पर रोक लगाई गई है।दिल्ली में नवंबर के 18 दिनों में 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं