सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा पीड़ित का केस मुफ्त में लड़ेंगी हाथरस
लखनऊ। हाथरस में हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार का केस सुप्रीम कोर्ट की चर्चित वकील सीमा कुशवाहा लड़ेंगी। इसके लिए वे फीस नहीं लेंगी। सीमा ने 2012 में निर्भया का केस लड़ा था। चारों दरिंदों को इसी साल 20 मार्च को फांसी दे दी गई, ऐसे में हाथरस के पीड़ित परिवार को भी न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा है। पहले बेटी को मार दिया गया, फिर प्रशासन ने उसे जबरन जला दिया। अब जातीय गोलबंदी के कारण इलाके में दहशत है। आरोपियों का परिवार साम, दाम, दंड, भेद अपना रहा है। सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया और अन्य चीजें दे दी गईं, लेकिन मीडिया में केस बंद होते ही सरकार भूल जाती है।सीमा ने कहा कि डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह के आने से परिवार में थोड़ी न्याय की उम्मीद जगी है। अभी तक प्रशासन अधिकारियों पर जो कार्रवाई की गई है, वह महज दिखावा है। वर्मा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार अधिकारियों पर कार्रवाई करना चाहिए। परिवार ने मुझे अनुमति दी है। उन्होंने वकालतनामे पर दस्तखत कर दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं