ब्रेकिंग न्यूज

पुल के दोनों किनारों पर लगवाई जा रही लोहे की जालियां


सुलतानपुर। नगर के गोलाघाट स्थित गोमती पुल सुसाइड पॉइंट बन गया था आये दिन यहाँ लोगों के नदी में कूदने की सूचनाएं मिलती रहती थी। जिसके चलते  पुलिस व प्रशासन परेशान था।सुसाइड प्वाइंट कहे जाने वाले गोमती नदी के पुल पर  जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के दोनों तरफ लाखों की लागत से जाली लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। एक हफ्ते के भीतर ही जाली लग कर तैयार हो जायेगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो इन जालियों के लगने से निश्चित रूप से इस तरह की घटनाएं थम जाएँगी।

कोई टिप्पणी नहीं