दलित प्रधान पति को जिंदा जलाया दबंगों ने
अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है़। यहां दबंगो ने दलित ग्राम प्रधान पति का अपहरण कर एक मकान की बाउंड्रीवाल में ले जाकर उसे जिंदा जला दिया। दबंग घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। उधर आग की लपटों में जल रहे प्रधान पति की चीख सुन लोग दौड़े और किसी सूरत उसे आग से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान प्रधानपति की मौत हो गई।मामला जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोईया गांव का है, गुरुवार देर शाम ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन गांव से गायब हो गए।
गांव के एक मकान की बाउंड्री में अर्जुन जला हुआ मिला, मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान प्रधानपति की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि देर शाम इन लोगों ने पहले अपहरण किया उसके बाद जला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है़। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है़। घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि किसान बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।अमेठी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि कल शाम को ग्रामीणो द्वारा सूचना दी गई थी कि प्रधानपति घायल अवस्था मे पड़ा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची घायल प्रधान पति अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया वही पर उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तरफ से पाँच लोगो के खिलाफ तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जाँच की जा रही है जाँच के बाद जैसा भी होगा कार्यवाई की जायेगी।



कोई टिप्पणी नहीं