ब्रेकिंग न्यूज

पंचतत्व में विलीन हुए टाइम्स ग्रुप के आर.पी यादव


सुलतानपुर। आई.एफ.डब्लू.जे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व टाइम्स ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार आरपी यादव पंचतत्व में विलीन हो गए।हार्ट अटैक के चलते उनका निधन दिल्ली के मेट्रो अस्पताल में इलाज दौरान हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव इमलिया सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायन दीक्षित ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। वहीं IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.विक्रम राव अपनी पत्नी एवं बेटे संग पहुँचकर श्रद्धांजलि देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है । गौरतलब है कि आर.पी.यादव सुल्तानपुर में सपा के कई बार के जिलाध्यक्ष रहे प्रोफेसर राम सहाय यादव के मौसेरे भाई भी थे। कई साल पहले नौकरी के सिलसिले में उनका दिल्ली जाना हुआ तो वहीं बस गए। पत्रकार संगठनों के जरिए उन्होंने कई लड़ाई भी लड़ी। कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहें। इतने ओहदे पर होकर भी उनमें कभी अहं नही दिखा। कई देशों की उन्होंने यात्रा भी की। वहां के ऐतिहासिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत को अपने लेखों के जरिये  सबको परिचित कराया।तकरीबन तीन दशक तक वह लेखनी के क्षेत्र से जुड़े रहे। वरिष्ठ पत्रकार की अंत्येष्टि रविवार को उनके पैतृक आवास इमलिया सुल्तानपुर में गोमती नदी के किनारे हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं