ब्रेकिंग न्यूज

24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2052 नये मामले प्रदेश मे

 


लखनऊ।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया है कि  प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,17,431 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,40,25,713 सैम्पल की जांच की गयी है।  पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2052 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 2368 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 4,36,071 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 92.72 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 27,317 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 12,229 लोग हैं।  अब तक कुल 2,64,352 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,52,123 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। निजी चिकित्सालयों में 1373 लोग इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,47,233 क्षेत्रों में 4,33,396 टीम दिवस के माध्यम से 2,77,78,768 घरों के 13,67,20,180 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 2576 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,62,992 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। अक्टूबर के महीने में संक्रमण का जो स्तर है प्रदेश की पाॅजीटिविटी रेट 2 प्रतिशत रही है लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं जो पाॅजीटिविटी रेट में सबसे ज्यादा हैं, ऐसे जनपद लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ हैं। सबसे कम पाॅजीटिविटी वाले जनपद कानपुर देहात, हाथरस, श्रावस्ती, बागपत और पीलीभीत है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकले और सावधानी रखनी की आवश्यकता है

कोई टिप्पणी नहीं