ब्रेकिंग न्यूज

प्रर्यावरण संरक्षण करना हमारा आपका परम कर्तव्य- डॉ सुधाकर सिंह

सुलतानपुर।अखिल भारतीय गायत्री परिवार व गोमती मित्र मंडल द्वारा लगातार पितृपक्ष में पौधरोपण अभियान जारी है
 कुड़वार विकास खण्ड के भण्ड़रा परशुरामपुर स्थित श्री राम जानकी मठ परिसर  में जनहित में प्रर्यावरण बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी कर वृक्षारोपण किया ।
लोगों से संवाद करते हुए डॉ सुधाकर सिंह ने कहा प्रर्यावरण संरक्षण करना हमारा आपका परम कर्तव्य है। उपस्थित लोगों को अभियान के तहत संकल्प दिलाया कि आप सभी अपने अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों का संरक्षण करेंगे। डॉक्टर सुधाकर सिंह  ने कहा इस समय चल रहे पितृपक्ष में अपने पूर्वजों की याद में पौधरोपण अवश्य करें।इस अवसर पर 11पौधों को रोपित किया गया। मौके पर प्रज्ञा  एकेडमी विद्यालय संचालक अशीष कुमार अग्रहरि,प्रेम नारायण गुप्ता, पत्रकार उदय प्रकाश मिश्रा, देवी सहाय तिवारी,ओम प्रकाश तिवारी, गया प्रसाद तिवारी, अमित पाठक,हौसिला प्रसाद मिश्र, चक्कर पाण्डेय,संकठा प्रसाद मिश्र, सुभाष तिवारी, संदीप दूबे,राज नरायण दूबे,बब्बन तिवारी, अभिषेक,सोने,सरजू प्रसाद,अमर बहादुर निषाद, संदीप दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं