ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में एक दिन में 1,64,742 सैम्पल की जांच


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,64,742 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 93,10,258 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें मे कोरोना के संक्रमित 4519 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 3,13,686 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6075 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 82.86 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 59,397 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 30,331 लोग हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,507 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इनके माध्यम से 7,85,986 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है। निजी चिकित्सालयों में 3697 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 144 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि नाॅन कोविड केयर के अन्तर्गत पिछले वर्ष 1-24 सितम्बर तक सरकारी चिकित्सालयों में मेजर आपरेशन 16,943 हुए जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 12,247 मेजर आपरेशन हुये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करोना का ग्राफ डिकलाइन होने लगा हैै।

कोई टिप्पणी नहीं