लखनऊ।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पिता के निधन के बाद ब्रजघाट गंगा तट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया। डीएम ने स्वयं भीगी आंखों से अपनी पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधि भी पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की गई। उनके पिता धनन्जय प्रताप सिंह भारत सरकार में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डीएम हापुड़ अदिति सिंह के 74 वर्षीय पिता धनन्जय प्रताप सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे अदिति सिंह ने स्वयं अपने पिता का अन्तिम संस्कार किया। ब्रजघाट गंगा तट पर उन्होंने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डीएम अदिति सिंह ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता का किया अंतिम संस्कार
Reviewed by सुल्तानपुर टाइम्स
on
8/10/2020 12:23:00 pm
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं