ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम की एडीएम (वि०/रा०) ने दी जानकारी


सुलतानपुर । अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2174 व्यक्तियो मे से 2173 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा 1व्यक्ति शेष है | जनपद में 128953 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में 128923 व्यक्तियो की अवधि पूर्ण हो गयी है तथा 30 व्यक्ति निगरानी मे है| शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव 3 क्षेत्र को हाट स्पाट तथा 165पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गय है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 5 सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत आज 1व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही की गयी तथा अब तक इस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 618  एफ0आई0आर0 तथा अबतक 1577गिरफ्तारी की गयी है।  जनपद मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 23694 नमूना लिया गया जिसमे से 22406 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1288 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1576 है, जिसमे से  1010मरीज ठीक हो गये तथा 26 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 540 मरीज का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं