ब्रेकिंग न्यूज

जनपद मे कोरोना पॉजिटिव 1100 जिसमे से 623 ठीक 20 की मृत्यु

सुलतानपुर।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद  मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2145 व्यक्तियो मे से 2139 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा  6 व्यक्ति शेष है | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125403 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में क्रमशः 420 व 00 व्यक्ति निगरानी में है| शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित स्थान पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाये की गयी है | नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई, सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 831 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 215 वाहन सीज किये गये है तथा 2734 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 614 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1571 गिरफतारी की गयी है।  जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 19945 नमूना लिया गया जिसमे से 19110 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 835 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 1100 है, जिसमे से 623 मरीज ठीक हो गये तथा 20 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 457 मरीज का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं