ब्रेकिंग न्यूज

6 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं 7 बस स्टेशनों का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया



लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा तैयार किये गये 6 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं 7 बस स्टेशनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने परिवहन निगम की बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।   मुख्यमंत्री  ने नवनिर्मित बस स्टेशनों नैमिषारण्य (सीतापुर), चित्रकूट (चित्रकूट), बस शेल्टर रूधौली (बस्ती), बस शेल्टर मनकापुर (गोण्डा), बस स्टेशन डिबाई (बुलन्दशहर), अवध बस स्टेशन अयोध्या मार्ग (लखनऊ) का लोकार्पण तथा गुरसहायगंज (कन्नौज), बस स्टेशन जालौन (जालौन), बस स्टेशन कांठ (मुरादाबाद), बस स्टेशन दिबियापुर (औरैया), बस स्टेशन अलीगंज (एटा), बस स्टेशन बदलापुर (जौनपुर), बस स्टेशन चायल (कौशाम्बी) का शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम ने
कोविड-19 के आपदाकाल में 37 लाख कामगारों/श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह अत्यन्त सराहनीय है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कार्मिकों को बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं