ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 261 जिसमें188 मरीज ठीक


सुलतानपुर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2103 व्यक्तियो मे से 2100 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया तथा 3 व्यक्ति शेष है। ग्रामीण क्षेत्रो मे 124144 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र में 1761 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 1355 व 112 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे चिकित्सीय/ शौचालय/बिस्तर सैनिटाइजर / साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है  तथा 1 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया। उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किया गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है। नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वोर्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद मे  1 सामुदायिक रसोई संचालित है, जिसमे आज तक सरकारी कुल 714364 फूड पैकेट का वितरण निराश्रित असहाय व्यक्तियो के मध्य किया गया है। जनपद मे कोई भी व्यक्ति इस संकट की घडी मे पका भोजन/सूखा राशन से वंचित नही है। जनपद मे नियमित खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत माह जुलाई में 236050 राशन कार्ड लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया गया है। शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-2 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा कोई भी हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित नही है। अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 763 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 210 वाहन सीज किये गये है तथा 2356 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 510 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1171 गिरफतारी की गयी है।  जनपद  मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 11420 नमूना लिया गया, जिसमे से 10104 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 1316 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 261 है, जिसमे से 188 मरीज ठीक हो गये तथा 08 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 65 मरीज का इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं